एसीएन नैशनल डेस्क
भारत जोड़ो यात्रा में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई राहुल गांधी का साथ देने को लेकर शामिल होंगी। बतातें चले की भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी के साथ कई अभिनेता ,अभिनेत्री हिस्सा ले चुके हैं व हर प्रांत से लोग इस यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं। यह यात्रा इस समय गुजरात में है व इस दौरान प्रिंका गांधी वाड्रा इस यात्रा में हिस्सा लेगीं।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी, कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज भी विश्राम का दिन है। कल यात्रा बुरहानपुर के पास मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां 4 दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी। राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत की थी। वे 3570 किलोमीटर की दूरी तय करके श्रीनगर पहुंचेंगे और वहीं पहुंचकर यह यात्रा संपन्न होगी।