37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार लोगों को आश्रय नहीं दे पाई : मोना जायसवाल

 

 

दिल्ली के खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोगों की जा रही हैं जिंदगियां।

 

चंडीगढ़: 28 दिसम्बर (गगनदीप सिंह) भारतीय जनता पार्टी पंजाब की प्रदेश महासचिव श्रीमती मोना जायसवाल ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी झूठ बोलकर और झूठे आंकड़े पेश करके देश और दिल्ली की जनता को मुर्ख बना रही है, जबकि सच्चाई इसके उलट है। उन्होंने केजरीवाल सरकार के झूठ से पर्दा उठाते हुए कहा कि बिना रैन बसेरों के दिल्ली में सड़कों के फुटपाथों पर 10 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। जबकि केजरीवाल और उनके मंत्रियों व अन्य नेताओं ने इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोला।

मोना जैसवाल ने कहा कि इस संकट भरे मौसम में दिल्ली जैसे शहर में लोगों की जान बचाने में की जा रही लापरवाही के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार जिम्मेदार है और इन मौतों से केजरीवाल सरकार का झूठ और निकम्मापन फिर जनता के सामने आ गया है। इससे पता चलता है कि केजरीवाल सरकार कहती कुछ और है और करती कुछ और है। अगर आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 15 हजार से ज्यादा बेघर लोग सड़कों पर रहने को मजबूर हैं तो दिल्ली सरकार द्वारा कितने लोगों को रैन बसेरा के तहत आश्रय दिया जा रहा है?

मोना जायसवाल ने कहा कि मौसम विभाग बार-बार दिल्ली और उत्तर भारत में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर रहा है। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल उन्हें बताएं कि उनकी सरकार ने ऐसे बेघर लोगों के लिए क्या सुविधाएं मुहैया कराई हैं?

मोना जायसवाल ने लतीफपुर में भगवंत मान सरकार द्वारा की गई कार्रवाई से विस्थापित हुए लोगों की दुर्दशा पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए भगवंत मान सरकार से इस सर्दी के मौसम में विस्थापितों की जल्द से जल्द मदद करने की अपील की।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles