spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

AAP विधायक पठान माजरा गिरफ्तार, कई महीनों से था फरार

अमृतसर/चंडीगढ़:

पंजाब की राजनीति में बड़ा भूचाल उस समय आया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक पठान माजरा को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विधायक पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी।

जिले के SSP वरुण शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीमों ने लगातार दबिश और तकनीकी जांच के आधार पर आखिरकार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर पहले ही FIR दर्ज कर ली गई थी। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर विधायक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles