40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

आप जानबूझकर संविधान को क्षति पहुँचाने का प्रयास कर रही है : भाजपा

आप जानबूझकर संविधान को क्षति पहुँचाने का प्रयास कर रही है : भाजपा

एसीनी चंडीगढ़,
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार जानबूझकर गलत तरीके से राज्यपाल को निशाना बनाकर भारत के संविधान को क्षति पहुँचाने का प्रयास कर रही है, जो राज्य के संविधानिक प्रमुख हैं।
यहां एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए, प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ सुभाष शर्मा ने आरोप लगाया है कि आप अराजकतावादियों की पार्टी होने संबंधी अपनी पहचान पर काम कर रही है और अराजकता इनका उद्देश्य है।
डॉ शर्मा ने कहा कि नहीं तो, राज्यपाल के खिलाफ टकराव वाला रवैया अपनाने का कारण ही नहीं बनता, जिन्होंने सिर्फ संविधानिक सवाल किया है, जिनके पास देश के संविधान के मुताबिक यह अधिकार है।
भाजपा नेता ने जिक्र किया कि संविधान मैं संबंधित धाराओं के तहत साफ तौर पर दर्शाया गया है कि राज्यपाल की भूमिका और जिम्मेदारी क्या है और मुख्यमंत्री व मंत्रियों की काउंसिल राज्यपाल के प्रति जवाबदेह हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि देश के संविधान के मुताबिक राज्यपाल का सवाल करना फर्ज है, जो उन्होंने किया। उन्होंने सवाल किया कि राज्यपाल को विधानसभा के विशेष सत्र का एजेंडा बताने में आप सरकार को क्या परेशानी है?
डॉ शर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब में आप द्वारा पैदा किया गया मौजूदा संविधानिक विवाद पूर्व नियोजित स्क्रिप्ट पर आधारित है, जिसका एकमात्र उद्देश्य धीरे धीरे देश के संविधान को बदलना है।
उन्होंने कहा कि यह देश का वही संविधान है, जिसे डॉ बी.आर अंबेडकर ने हमें दिया है, जिनकी तस्वीर आप दिखा रही है।
इस संबंध में राज्यपाल को जानकारी देने के संदर्भ में मुख्यमंत्री के दायित्वों पर सविधान की धारा 167 का जिक्र करते हुए, प्रदेश भाजपा महासचिव ने कहा कि यह हर राज्य के मुख्यमंत्री का फर्ज होना चाहिए कि वह राज्य के प्रशासनिक मामलों और अन्य चीजों पर मंत्रियों के काउंसिल के सभी फैसलों से राज्यपाल को अवगत करवाएं, राज्य के प्रशासन से जुड़े मामलों संबंधी जानकारी और कानून से जुड़े प्रस्तावों के संबंध में राज्यपाल सूचना मांग सकते हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles