37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

अतिक्रमण के खिलाफ निगम ने चलाया पीला पंजा तो दुकानदारों ने लगाया यह आरोप

लुधियाना (ACN): इस समय लुधियाना शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने आज सुबह दोराहा पीला पंजा चलाते हुए वहां पर दुकानों व ढाबों के बाहर से अतिक्रमण हटा दिए। इसी के साथ वहां पर पड़ा सारा सामान जब्त कर लिया है।

नगर निगम के अधिकारी ने कही यह बात

इस बारे में बात करते हुए नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि जिन दुकानदारों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है उन्हें जुर्माना देना होगा।

दुकानदारों ने प्रकट किया विरोध

नगर निगम द्वारा ऐसा एक्शन लेने पर दुकानदारों ने विरोध प्रकट किया है। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि नगर निगम अपने चहेतों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों ने पहले से ही अपने चहेतों को सूचित कर दिया है। ऐसे में उन्होंने आज अपनी दुकानें खोली ही नहीं। मगर बाकियों की दुकानों का सामान निगम द्वारा जब्त किया गया।

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles