32.8 C
Amritsar
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

पंजाब: बाढ़ के बीच आई बारिश ने बढ़ाई परेशानी, जारी हुआ अलर्ट

पंजाब (ACN): राज्यभर में बाढ़ ने कहर मचा रखा है। वहीं इसी बीच आने वाली बारिश ने चिंता को बढ़ा दिया है। जालंधर, अमृतरसर, डेरा नानक और गुरदासपुर में आज सुबह से तेज बारिश आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, डेरा बाबा नानक में तेज बारिश के कारण रावी दरिया का जलस्तर बढ़ने का खतरा मंडरा रहता है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वहीं बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पंजाब के करीब 13 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ तेज बारिश आने पर हिमाचल प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण उन लोगों की परेशानी बढ़ गई है, जो बाढ़ के कारण अपना सामान लेकर छतों व टैंटों के नीचे अपना समय काट रहे हैं।

इस जिलों में मध्यम बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना, खरड़, खमानो, चमकौर साहिब, बलाचौर, खड़ूर सहिब, कपूरथला, आनंदपुर साहिब, बटाला, अजनाला, भुल्तथ, मुकेरियां, दूसहा, गुरदासपुर में मध्यम बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पंजाब के 3 जिलों में बीते दिन शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मगर बाकी जिलों को तेज गर्मी का ही सामना करना पड़ा।

रविवार को सहनी पड़ेगी गर्मी

वहीं मौसम विभाग द्वारा दी जानकारी अनुसार, रविवार को मौसम शुष्क रहने से गर्मी का सामना करना पड़ेगा। चंडीगढ़ के मौसम केंद्र द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर में 2.5 मिमी और पठानकोट में 0.3 मिमी, अमृतसर में 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से करीब 0.8 डिग्री सेल्सियस कम माना गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles