पंजाब (ACN): इस समय पंजाब के डीसी दफ्तरों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि डीसी दफ्तर के कर्मचारियों की यूनियन ने 10 से 12 जुलाई तक हड़ताल करने का ऐलान किया है।
सरकार ने बैठक में नहीं दिया कोई ध्यान
मिली जानकारी के अनुसार, यूनियन का कहना है कि 6 जून को हुई बैठक में उन्होंने अपनी मांगे सरकार के आगे रखी थी। मगर सरकार ने इस ओर कोई खास ध्यान न दिया। ऐसे में रोष प्रकट करते हुए यूनियन ने 10 से 12 जुलाई तक 3 दिन कलम छोड़ हड़ताल करने की घोषणा कर दी है।
ये हैं मांगे
बता दें, कर्मचारी की पदोन्नति व कुछ अन्य मांगे हैं। जानकारी के लिए बता दें, बीते 2 साल से ग्रेड 2 की पदोन्नतियां, सीनियर सहायक की सीधी तौर पर भर्ती पर पदोन्नत करना, सीनियर सहायक और नायब तहसीलदार पदोन्नति कोटा बढ़ाकर 25 % करना आदि उनकी मांगे हैं। ऐसे में अगर कर्मचारी 3 दिनों तक हड़ताल करेंगे तो इसके कारण आम जनता को परेशानी आ सकती है।