40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

चौथी बार पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म

मुंबई (ACN): बीते कुछ समय से बॉलीवुड से खुशी की खबरें आ रही है। बीते दिन एक्ट्रेस इशिता और वत्सल ने अपनी जिंदगी में बेबी बॉय का वेलकम किया है। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्टर अर्जुन रामपाल चौथी बार पिता बन गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिड्स ने कल 20 जुलाई को दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस बार भी उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। बता दें, दोनों का पहले भी एक बेटा है।

एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

इस बात की जानकारी एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद दी है। उन्होंने एक तौलिया की फोटो शेयर कर लिखा, उन्हें व उनके परिवार को आज एक खूबसूरत बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला है। मां और बेटा दोनों की स्वस्थ है। इसी के साथ उन्होंने सभी के प्यार के लिए धन्यवाद किया। इसी के साथ उन्होंने 20.07.2023 हैलो वर्ल्ड लिखा है।

फैंस व सेलेब्स दे रहे बधाइयां

इस गुड न्यूज का पता चलते ही उनके फैंस व सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। बता दें, अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड द्वारा दूसरी प्रेगेंसी की बात सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया था। गैब्रिएला ने अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर दूसरी प्रेगनेंसी की बात बताई थी। इस दौरान उन्होंने लिखा था “वास्तविकता या एआई?” भले ही इस न्यूज ने उन्हें लोगों की बातें सुननी पड़ी थी इसके चलते लोगों की बातें भी सुननी पड़ी, मगर उनके अंदाज ने सभी की जुबान बंद कर दी थी। वहीं अब हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles