31.6 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

आशू नहर की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस समारोह का आयोजन

अमृतसर सिटी न्यूज़

पंजाब सफाई कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रांतीय महासचिव आशू नाहर तथा ऑटो वर्कशाप की समूह टीम की तरफ से महर्षि वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस के उपलक्ष्य पर धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान जहां महर्षि वाल्मीकि जी की महिमा का गुणगाण किया गया, वहीं अटूट लंगर भंडारा भी वितरित किया गया।

आशु नाहर की अगुवाई में हर वर्ष भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

धार्मिक स्टेज दौरान मुख्यातिथि स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, विधायक डॉ. अजे गुप्ता, पूर्व डिप्टी सी.एम. ओम प्रकाश सोनी, मेयर करमजीत सिंह रिंटू, पंजाब कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्रबीर सिंह बुलारिया, सीनियर अकाली नेता तलबीर सिंह गिल, सांसद गुरजीत सिंह औजला, डी. सी. हरप्रीत सिंह सूदन, डी.सी.पी. परमिंदर सिंह भंडाल, पंजाब को-आर्डिनेटर रविंदर हंस, भाजपा एस.सी मोर्चा के प्रधान संजीव कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण कुमार, डॉ. रमा, डॉ. योगेश अरोड़ा, इंस्पे. नीरज कुमार, इंस्पे. धर्मिंद्र कल्याण, सेनेटरी इंस्पेक्टर विजे गिल, भाजपा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व विधायक डॉ. राज कुमार वेरका, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, भाजपा नेता डॉ. राम चावला, पार्षद विकास सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी प्रधान अश्विनी पप्पू, पूर्व एस.पी केवल कुमार, एडवोकेट राजेश हनी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, ताहिर शाह, सरबजीत सिंह लाटी, मानव तनेजा इत्यादि ने हाजरी भरकर महर्षि वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यातिथि डॉ. निज्जर ने शहर वासियों को इस पावन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए महर्षि वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

पंजाब सफाई कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रांतीय महासचिव आशू नाहर ने कहा कि सभी धर्मों का मान-सम्मान करना चाहिए और हरेक त्यौहार आपस में मिलजुल कर मनाना चाहिए चाहे वह किसी भी धर्म से संंबधित हो। इसके अलावा उन्होंने युवा पीढ़ी को बढ़ों का आदर-सम्मान करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा चेयरमैन राज कुमार राजू, सचिव राज कल्याण, ट्रक सुपरवाइजर दीपक सभ्रवाल, संदीप बाली, साजन खोसला, सुख कादरी, मनीश मुन्ना, राजन मल्होत्रा, रिंकू खोसला भी मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles