अश्वनी शर्मा ने अस्पताल के फर्श पर बच्चे को जन्म देने वाली पीड़ित महिला से उसके घर जाकर की मुलाकात
पठानकोट:
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पठानकोट के सिविल अस्पताल में फर्श पर डिलीवरी को मजबूर हुई पीड़ित महिला से उसके घर जाकर मुलकात की तथा उसका कुशलक्षेम पूछा। शर्मा ने कहा कि इस घटना से तथा पीड़ित बहन के साथ मुलाकात के बाद उनका मन बहुत ही व्यथित और दु:खी है। पठानकोट का विधायक होने की वजह से वो खुद भी बहुत शर्मिंदा हैं।