32.8 C
Amritsar
Monday, June 16, 2025
spot_img

‘ऑप्रेशन सिंदूर’ की सफलता पर बौखलाए भगवंत मान: श्रुति विज

अमृतसर, 5 जून (ACN): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर ‘वन नेशन वन हसबैंड’ ब्यान का कड़े शब्दों में विरोध करते भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि यदि भगवंत मान महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते तो उन्हें मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा महिला मोर्चा अमृतसर की अध्यक्ष श्रुति विज ने मुख्यमंत्री पर पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की विधवाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके इस बयान से महिलाओं में रोष व्याप्त है और वह मांग करती है कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से अपनी और से दिए गए गैर जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगे।उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के दौरान जिन बहनों का सिंदूर मिटा उसका बदला था ऑप्रेशन सिंदूर और यह अभी समाप्त नहीं हुआ है लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि यह उन महिलाओं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का भी अपमान है जो ऑपरेशन सिंदूर के समय भारतीय सेनाओं को लीड कर रही थी। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश में महिलाओं का सशक्तिकरण कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां करके उनका मनोबल गिरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं में शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, सुरक्षा, राजनीतिक भागीदारी बढ़ी है। महिलाओं को सुरक्षित और उनके अधिकारों की रक्षा हुई है। महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ और उन्हें समाज में समान दर्जा मिला। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान करने का मुख्यमंत्री भगवत मान के पास कोई भी अधिकार नहीं है।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles