31.2 C
Amritsar
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

स्टेज और स्टेट में फर्क नहीं कर पा रहे भगवंत मान – दिनेश बस्सी

अमृतसर। आज अमृतसर में हुए ब्लास्ट से गुस्साए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और सीनियर कांग्रेसी नेता दिनेश बस्सी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्टेट को भी स्टेज हो समझ रहे हैं। तभी यहां पर सिर्फ मजाक, जोक्स और डांस चल रहा है जबकि पंजाब क्राइम सिटी बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में लगातार तीन दिनों से हादसे हो रहे हैं और मुख्यमंत्री चुप बैठे हैं। दिनेश बस्सी ने कहा कि अमृतसर में हुआ विस्फोट बिगड़ती कानून-व्यवस्था का प्रमाण है। इससे दो दिन पहले एक पार्षद का सरेआम कत्ल कर दिया गया। बीते दिन भीड़ भाड़ वाले इलाके में दिन दिहाड़े एक व्यक्ति को लूट कर उसका कत्ल कर दिया गया और आज सुबह होते ही ब्लास्ट ने अमृतसर को दहला दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में विस्फोट आम बात हो गई है। लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है, मौजूदा सरकार हास्यास्पद भाषण देने और उनका मजाक उड़ाने तक ही सीमित है। जमीनी स्तर पर लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं। सरकार लूटपाट, गुंडागर्दी, धमकियां, विस्फोट, ड्रग्स आदि को रोकने में विफल रही है। पंजाब और पंजाब के लोग आज खतरे में हैं। दिनेश बस्सी ने कहा कि सरकार इसे सिर्फ क्राइम के रूप में न देखे बल्कि इससे होने वाले नुकसान को भी देखे। अमृतसर में हो रहे लगातार हादसे इसकी अर्थव्यव्स्था पर भी असर डाल रहे हैं। टूरिस्ट अमृतसर में आने से डर रहे हैं जिससे कारोबार खत्म हो रहे है, लोग मजबूरन अपने बच्चों को विदेश भेज रहे हैं और पंजाब का स्तर लगातार गिर रहा है। अब भी अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान सीरियस नहीं हो सकते हो वो पद से इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा कि आप की सरकार के 92 विधायक हैं और बिना किसी हस्तक्षेप के फैसले लिए जा रहे हैं फिर भी पंजाब के हित में काम नहीं हो रहा ऐसे में आप सरकार की नियत और पंजाब प्रति बेईमानी साफ दिख रही। इसीलिए अब पंजाब को बचाने के लिए आप को राज्य छोड़ देना चाहिए।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles