पंजाब (ACN): बीते कुछ समय से आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के गठजोड़ की बातें सामने आ रही है। खबरों की मानें तो वे एक हो रहे हैं। मगर इस खबर को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा बयान सामने आया है।
प्रताप सिंह बाजवा ने दिया यह बयान
इस गठजोड़ की बात पर कांग्रेस के प्रतात सिंह बाजवा का बयान सामने आया है। उन्होंने इस गठजोड़ की बात को नकारते हुए कहा कि इन दोनों का कभी भी मिलन नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने हाईकमान के सामने भी बात रखी है। ऐसे में वे आशा करते हैं कि हाईकमान उनकी बात मान जाएगी।
बाजवा ने मान सरकार की कि निंदा
वहीं पंजाब में बाढ़ के हालातों पर बात करते बाजवा ने मान सरकार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भले ही बाढ़ एक कुदरती आपदा है। मगर पंजाब सरकार इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने आप पर आरोप लगाते कहा कि इस सरकार ने पंजाब को बर्बाद करने का काम किया है। बता दें, भले ही नेशनल लेवल पर आप सरकार कांग्रेस के साथ एक मंच शेयर करती नजर आ रही हैं। मगर पंजाब में कांग्रेस पार्टी इस गठजोड़ के सख्त खिलाफ है।