37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

देर रात बाइकसवार युवक हुआ लूट का शिकार, कैमरे में कैद हुई सारी घटना

लुधियाना (ACN): इस समय एक युवक को दिनदिहाड़े लूटने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि काम से घर लौट रहे बाइक सवार युवक (33 साल) को लूटेरों ने लूट लिया है। इस दौरान लूटेरों ने उसे तेजधार हथियार दिखाकर उससे उसका पर्स से 1200 रुपए की नकदी, मोबाइल व कुछ जरूरी कागजात लूट लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

इस बात की सूचना मिलते हैं थाना दुगरी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसी के साथ वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लेकर इससे बदमाशों की पहचान की है।

पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने गत दिवस देर रात लूटेरों को लूट लिया है। लुटेरों की पहचान जैरी और शिव शंकर नाम से की गई है, जो गुरु नानकपुरा के रहने वाले हैं। इन लुटेरों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ए.एस.आई. कहीं यह बात

मामले से जुड़ी बात करते हुए ए.एस.आई. सुरजीत सिंह के मुताबिक शिकायत कर्ता रोहित निवासी मोती बाग कालोनी ने कहा कि 7 जुलाई रात 12 बजे के करीब वह अपना ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम खत्म करके घर लौट रहा था। 12.30 बजे के करीब जब वह पक्खोवाल नहर के नजदीक पहुंचा तो पीछे से 2 बाइक सवार आए। उन्होंने पीड़ित की बाइक रुकवा कर उसे तेजधारी हथियार दिखाया। उसके बाद दातर से उसकी बाजू व पीठ पर वार कर दिया। फिर वे उससे लूट करके भाग निकले।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles