29.7 C
Amritsar
Monday, August 4, 2025
spot_img

डॉ. हरविंदर संधू ने अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में संभाला भाजपा जिलाध्यक्ष का पदभार

आप सरकार के शासन में राज्य की जनता खुद को कर रही है असुरक्षित महसूस: अश्वनी शर्मा

 

नगर निगम चुनाव जीत कर भाजपा का मेयर बनाना ही मेरा लक्ष्य : डॉ. संधू

 

 

अमृतसर: 29 दिसंबर (गगनदीप सिंह  ), भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में किए गए संगठनात्मक बदलाव के बाद भाजपा अमृतसर के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. हरविंदर संधू ने आज अपना पदभार संभाला। भाजपा अमृतसर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में डॉ. संधू के इस ताजपोशी आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप में उपस्थित हुए। कड़ाके की सर्दी के बावजूद हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता कार्यालय में अपने चहेते प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के स्वागत में जुटे। जिला भाजपा कार्यालय पहुँचने पर अश्वनी शर्मा का ढोल-नगाड़ों, भांगड़ा व आतिशबाजी से स्वागत किया गया। अश्वनी शर्मा ने सबसे पहले शहीद हरबंस लाल खन्ना जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके उपरंत अश्वनी शर्मा कार्यक्रम में पहुँचे जहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वल्लित तथा वन्दना के साथ किया गया। अश्वनी शर्मा ने डॉ. संधू का मुँह मीठा करवा कर डॉ. संधू को उनका पदभार सौंपा। इस अवसर पर मंच पर प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, प्रदेश सचिव राजेश हनी, पूर्व राज्यसभा सांसद तथा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक, राजिंदर मोहन सिंह छीना, डॉ. बलदेव राज चावला, बख्शी राम अरोड़ा, डॉ. राज कुमार वेरका, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, एडवोकेट कुमार अमित आदि उपस्थित थे।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष हरविंदर संधू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा का प्रमुख उद्देश्य राज्य में भाजपा को मज़बूत करना है। उन्होंने कहा कि आज स्टेज पर भाजपा के दो निवर्तमान और वर्तमान अध्यक्ष बैठे हुए हैं। ये केवल भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा का उद्देश्य जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक चलाना होता है। राज्य की वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता भगवंत मान सरकार के शासन में खुद को बहुत ही असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश में भय का माहौल है। प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं और राज्य को 1980 के दौर में धकेला जा रहा है। पंजाब एक कठिन समय से गुज़र रहा है। राज्य की जनता भारतीय जनता पार्टी की तरफ उत्सुकता से देख रही है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निगम चुनाव में अमृतसर में भाजपा का मेयर बनाना है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव भी सिर पर हैं। राज्य की जनता आम आदमी पार्टी के धोखे और भ्रम को जान चुकी है और ऐजंसियों की गुप्त सूचनाओं की मानें तो पंजाब में भाजपा का वर्चस्व स्थापित होना निश्चित है।

डॉ. हरविंदर संधू ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जो भरोसा जताया गया है, वह उस पर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करेंगें। उन्होंने कहा कि वह 25 वर्षों से राजनीति से जुड़े हुए हैं और उन्होंने प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक कई पदों पर संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारियां बखूभी निभाया है। वह भाजपा पंजाब में प्रदेश मीडिया सचिव, प्रदेश भाजपा की तरफ से तरनतारन भाजपा के प्रभारी तथा भाजपा अमृतसर में जिला उपाध्यक्ष के पद पर पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारीयाँ निभाते आए हैं। वह जमीन से जुड़े हुए भाजपा कार्यकर्त्ता हैं।

डॉ. संधू ने कहा कि उनके सामने अब सबसे पहले नगर निगम चुनाव चुनौती के रूप में खड़े हैं। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को भरोसा दिया कि वह निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को विजय दिलवाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जी-तोड़ मेहनत करेंगें तथा अमृतसर नगर निगम में भाजपा का मेयर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी जिस उम्मीदवार को अमृतसर से चुनाव मैदान में उतारेगी, उसे विजयी बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में श्वेत मलिक, जीवन गुप्ता, सुरेश महाजन आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महासचिव राजेश कंधारी, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डॉ. राकेश शर्मा, सरबजीत सिंह शंटी, शक्ति कल्याण, मनीष शर्मा, राजीव शर्मा डिम्पी, श्रुति विज, मोहित महाजन, सतपाल डोगरा, संजय कुंद्रा, अरविन्द शर्मा, नरेश शर्मा, आनंद शर्मा, रीना जेटली, अनुज सिक्का, बलविंदर बब्बा, सलिल कपूर, धर्मवीर सरीन, गौतम अरोड़ा, अलका शर्मा, संजीव कुमार, गुरमुख सिंह बल, कंवलजीत सिंह सन्नी, गौतम राज, सर्कल प्रधान रमन शर्मा, विनोद बब्बल, संदीप बहल, शिव कुमार शर्मा, रोमी चोपड़ा, शंकर लाल, राकेश महाजन, मोनू महाजन, सुधीर श्रीधर, चरणजीत सिंह, वरिंदर भट्टी, कपिल शर्मा, नरेश रीको, अश्वनी बावा, राजीव भल्ला आदि सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles