28.8 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

समाज विरोधी व देश विरोधी ताकतें पंजाब के शान्तमय व भाईचारे के माहौल में आग लगाने पर तुली: डॉ. राम चावला

 

 

पंजाब में रोजाना हो रही हत्याएं, भगवंत मान पंजाब को भगवन भरोसे छोड़ कर अन्य राज्यों की सैर करने में व्यस्त: डॉ. चावला

 

अमृतसर: 5 नवंबर (एसीएन    ), शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद हिन्दू संगठनों द्वारा पंजाब बंद की दी गई कॉल के बाद अमृतसर सहित पंजाब में फैले दहशत के माहौल को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला उपाध्यक्ष डॉ. राम चावला ने सभी प्रदेशवासियों को शांति, सद्भावना व एकता बनाए रखने की अपील की है। डॉ. राम चावला ने कहा कि कुछ समाज विरोधी व देश विरोधी ताकतें पंजाब के शान्तमय व भाईचारे के माहौल को आग लगाने की भरकस कोशिश कर रहे हैं और भगवंत मान सरकार उनके इरादे को पूरा करने में लगी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को भगवन भरोसे छोड़ कर अन्य राज्यों की सैर करने में व्यस्त हैं। भगवंत मान ने राज्य में जगह-जगह पंजाब में ‘साडा कम्म बोलदा’ के झूठे पोस्टर लगा कर लोगों को मुर्ख बना रहे हैं, जबकि उन पर लिखना चाहिए कि ‘पंजाब में आंतक बोलदा’।

डॉ. राम चावला ने कहा कि भगवंत मान सरकार बनने के बाद पंजाब में देश-विरोधी ताकतों व अलगाववादी समर्थकों की गतिविधियों में बहुत बढ़ौतरी हुई है। भगवंत मान पंजाब का शासन संभालने में नाकाम रहे हैं। भगवंत मान और केजरीवाल दोनों मिलकर पंजाब को काले दौर में धकेलने पर तुले हुए हैं। भगवंत मान सरकार के 7 महीने के शासन काल में पंजाब में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें सरकार या पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं रहा। गैंगस्टर व अपराधी रोजाना पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं और सरकार व पुलिस-प्रशासन मूक-दर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं। आज पंजाब की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब हत्या नहीं होती।

डॉ. राम चावला ने कहा कि पंजाब में बेलगाम गैंगस्टरों तथा अपराधियों द्वारा रोज़ाना सरेआम हत्याएं, डकैतियाँ, लूटपाट, गोलीबारी आदि की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पहले अंतर्राष्ट्रीय कब्बडी खिलाड़ी सहित चार अन्य कब्बडी खिलाड़ीयों की हत्याएं, फिर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, फिर अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेता द्वारा पुलिस के सामने सरेआम गोलियाँ बरसा कर युवक की हत्या और आज फिर अमृतसर में शिव सेना नेता सुधीर सूरी की सरेआम हत्या कर दी गई। डॉ. चावला ने कहा कि पंजाब में इतने बुरे हालात तो पिछली किसी भी सरकार में नहीं थे। डॉ. राम चावला ने सभी प्रदेश वासियों को धैर्य बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles