32.9 C
Amritsar
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

अहिल्या बाई होलकर की 300वी जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा ने की मैराथन

अमृतसर, 26 मई (ACN): अहिल्या बाई होलकर जी की 300वी जयंती के उपलक्ष्य में श्रुति विज
अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा अमृतसर व पार्षद के नेतृत्व में मैराथन का आगाज कंपनी गार्डन के मुख्य गेट से शाम 6 बजे किया गया। पंजाब भापजा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती जय इंदर कौर मैराथन में विशेष रूप से पहुंची। इस मैराथन में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संबोधित करते हुए बीबा जय इंदर कौर ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर एक महान ऐतिहासिक व्यक्तित्व थीं जिन्होंने 18वीं शताब्दी में भारत के मध्य प्रदेश में मालवा राज्य पर शासन किया था। वह अपनी बुद्धिमत्ता, न्यायप्रियता और प्रशासनिक कौशल के लिए प्रसिद्ध थीं। अहिल्या बाई होलकर ने अपने शासनकाल में न्याय और समानता को बढ़ावा दिया। उन्होंने प्रशासनिक सुधार किए और राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार किया। उन्होंने धार्मिक सहिष्णुता को बढ़ावा दिया और विभिन्न धर्मों के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया। उन्होंने कला और संस्कृति को बढ़ावा दिया और कई मंदिरों और स्मारकों का निर्माण करवाया। अहिल्या बाई होलकर की विरासत आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उनकी न्यायप्रियता, बुद्धिमत्ता और प्रशासनिक कौशल ने उन्हें एक महान शासक के रूप में स्थापित किया है। इस अवसर पर श्रुति विज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ओर से महिला सशक्तिकरण विशेष ध्यान दिया। महिलाओं को समाज में समान अधिकार और अवसर प्रदान किए। करने के लिए काम करता है। महिलाओं को शिक्षा प्रदान करना महिला सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए। महिलाओं को समाज में समान अधिकार और दर्जा दिलाने के लिए काम किया। महिलाओं को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने और नेतृत्व की भूमिकाओं में आने के अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। महिला सशक्तिकरण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकता है। यह महिलाओं और उनके परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के अवसर प्रदान कर सकता है। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच पंजाब की संजोयक डॉ. नेहा तेजपाल विशेष रूप से पहुंची। इस दौरान एकता वोहरा, बलविंदर कौर, सतिंदर मनचंदा, पार्षद रामा मेहता, अल्का शर्मा, डॉली भाटिया, मोनिका, मंजीत, सोनिया मलही, मनसा तिवारी आदि भारी संख्या में महिलाओं ने मैराथन में शिरकत की।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles