31.6 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

Sawan 2023: इस पवित्र में घर ले आएं ये शुभ चीजें, अन्न व धन की बनी रहेगी बरकत

जालंधर (ACN): 4 जुलाई 2023 से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस दौरान भगवान शिव की विशेष तौर पर पूजा व व्रत करने का विशेष महत्व है। वहीं ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इस पवित्र माह में कुछ खास चीजें घर पर लाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसी के साथ घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

गंगाजल

गंगाजल से शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस शुभ मास में घर पर गंगाजल जरूर लेकर आए।

भस्म

भोलेनाथ सुंदर आभूषण व वस्त्र की जगह भस्म से ही प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में आप इस सावन घर पर भस्म जरूर लेकर आए। मान्यता है कि इससे आपपर व आपके परिवार पर भगवान शिव जी की अतिकृपा बनी रहेगी।

तांबे या चांदी का त्रिशूल

भगवान शिव का अस्त्र त्रिशूल माना जाता है। मान्यता है कि तांबे या चांदी का त्रिशूल घर के मंदिर में रखना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप सावन के पहले सोमवार को घर के मंदिर में तांबे या चांदी का त्रिशूल जरूर रखें।

चांदी के बेलपत्र

भगवान शिव को बेलपत्र अतिप्रिय है। ऐसे में इस माह चांदी का बेलपत्र घर के मंदिर में जरूर रखें। इससे जीवन में अन्न व धन संबंधी सभी समस्याएं दूर होती है।

नाग-नागिन का जोड़ा

भगवान शिव का आभूषण नाग-नागिन माने जाते हैं। ऐसे में आप सावन के शुभ महीने में चांदी या तांबे से तैयार नाग-नागिन का जोड़ा घर जरूर लाए। इसे घर के मेन गेट के नीचे दबाकर रख दें। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करती है। इसी के साथ व्यक्ति के रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं।

रूद्राक्ष

पौराणिक कथा अनुसार, जिस जगह पर भगवान शिव के आंसू गिरे थे वहां पर रूद्राक्ष पैदा हुए थे। मान्यता है कि इस मास रूद्राक्ष घर लाने से जीवन धन-धान्य से भरा रहता था। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles