29.3 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

बड़ी खबर: पंजाब के इस गांव में चली गोलियां, पुलिस ने मामला किया दर्ज

बटाला (ACN): इस समय गांव खैहरा कलां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना घनिए-के-बांगर की पुलिस का कहना है कि उनके पास घर के बाहर गोलियां चलाने की शिकायत आई है।

जानें पूरा मामला

मामला दर्ज करवाते समय शिकायतकर्ता दरबार सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मनजिंदर कौर की शादी गांव खोद बांगर के रहने वाले चमकौर सिंह से हुई थी। मगर उनकी शादी ज्यादा देर तक टिकने से दोनों का तलाक हो गया। ऐसे में उनकी बेटी मायके में रह रही है।

रात को आई गोली चलने की आवाज

4 जुलाई की रात जब मनजिंदर खाना खाकर बेटे अमनदीप सिंह के साथ सोने गई तो करीब 10.30 बजे उन्हें घर के बाहर फायरिंग की आवाज आई। इसके बाद उन्होंने घर के बाहर लगे कैमरे में देखा, जिसमें 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक उनके घर के बाहर आए। मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक ने हवा में गोलियां चलाई। इसके बाद वे वहां से भाग खड़े हुए।

मौके पर पहुंची पहुंची

घरवालों ने इस की शिकायत पुलिस को की। ऐसे में पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। ए.एस.आई. कुलविंदर सिंह ने सीसीटीवी फुटेज चैक की और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं पुलिस मामले की आगे कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles