पंजाब (ACN): इस समय बसों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पी.आर.टी.सी. और पनबस के कच्चे कर्मचारी आज और कल 2 दिन की हड़ताल करने वाले हैं।
राज्य संयुक्त सचिव ने कही ये बात
मिली जानकारी के अनुसार, राज्य संयुक्त सचिव जगतार सिंह ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को अब तक पक्का नहीं कर रही है। इससे यह साफ होता है कि सरकार का अपने विभागों के अधिकारियों पर कोई कंट्रोल नहीं है। दरअसल, सरकार अभी तक पीआरटीसी और पनबस के कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। ऐसे में विरोध प्रकट करते हुए कर्मचारियों ने 2 दिन की हड़ताल करने का ऐलान किया है।
कर्मचारियों की ये हैं मांगे
जानकारी के लिए बता दें, इनकी मांग हैं, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कम वेतन या रिपोर्ट से बहाल होने वाले कर्मचारियों के वेतन में करीब 2500 और 30 % की बढ़ोतरी हो। इसी के साथ किमी स्कीम की बसों के टेंडर रद्द करने व अवैध शर्तें लगाना आदि। इसी के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पुनर्वास और आगे के घातक परिस्थितियों को संशोधित करना इनमें से कई मांगों में सहमति की गई थी। इसे लेकर प्रमुख सचिव विजय कुमार जांजुआ ने एक प्रेस नोट भी भेजा था। मगर प्रबंधन ने उनकी मांगों पर ध्यान न दिया।
प्रबंधक नहीं दे रहे ध्यान
प्रबंधक कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं कर्मचारियों ने सरकार को अपनी मांगों को मानने का पहले 15 दिनों का समय दिया था। बाद में उन्होंने इसके लिए 10 दिन और बढ़ा दिए थे। मगर फिर भी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया।
2 दिन रहेगी हड़ताड़
ऐसे में कर्मचारियों ने आज यानी 27 जून को दोबारा जाम करने का फैसला लिया। वहीं अब वे कल यानी 28 जून को पंजाब के सीएम के घर पर घेराव करेंगे। उनका कहना है कि अगर इस दौरान कुछ नुकसान हुआ तो इसका जिम्मेदार प्रबंधन व सरकार को ही माना जाएगा।