35.4 C
Amritsar
Sunday, August 3, 2025
spot_img

कैबिनेट मंत्री निज्जर का पंजाबियों के विरुद्ध दिया ब्यान, आप की पंजाब के प्रति घटिया सोच का प्रतीक: सुरेश महाजन

कैबिनेट मंत्री निज्जर का पंजाबियों के विरुद्ध दिया ब्यान, आप की पंजाब के प्रति घटिया सोच का प्रतीक: सुरेश महाज

 

अमृतसर: 30 नवंबर एसीएन

, भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन ने आम आदमी पार्टी के पंजाब के कैबिनेट मंत्री इन्दरबीर सिंह निज्जर द्वारा पंजाबियों को लेकर दिए विवादित बयान जिसमें निज्जर ने ‘पंजाबियों से बड़ी बेवकूफ कौम कोई नहीं है’ कहा है, पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कैबिनेट मंत्री निज्जर की कड़ी आलोचना की है। सुरेश महाजन ने कहा कि कैबिनेट मंत्री निज्जर के पंजाबियों के विरुद्ध दिए गए इस विवादित ब्यान से एक बार फिर से आम आदमी पार्टी का पंजाब तथा पंजाबियों के प्रति विरोधी और नीच सोच का चेहरा उजागर हुआ है। निज्जर के इस विवादित ब्यान से प्रदेश की जनता तथा किसानों में रोष की लहर दौड़ गई है।

सुरेश महाजन ने कहा कि लगता है कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने देश तथा पंजाब का इतिहास नहीं पड़ा। देश की आज़ादी से लेकर देश की तरक्की में पंजाब तथा पंजाबियों का बहुत बड़ा हाथ है। देश की हर मुश्किल में पंजाब तथा पंजाबी सबसे आगे सीना तान कर खड़े होते रहे हैं और आज भी खड़े होते हैं। उन्होंने निज्जर को अपनी ऐश की जिन्दगी छोड़ कर घर से बाहर निकल कर सड़कों पर अपनी मांगों के लिए इस कडकती सर्दी में पंजाब सरकार के विरुद्ध चंडीगढ़ के बाहर धरना दिए किसानों तथा खेतों में काम कर किसानों को खुली आँखों से देखने की सलाह दी।

ज्ञात रहे कि आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने पंजाबियों को लेकर दिए अपने विवादित बयान में कहा कि पंजाबियों से बड़ी बेवकूफ कौम कोई नहीं है। पंजाब किसान अब आरामपरस्त हो गया है। यही नहीं नहर के पानी की अब किसान मांग नहीं करता है। फ्री बिजली ने पंजाब के लोगों व किसानों को आरामपरस्त बना दिया है।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles