31.2 C
Amritsar
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

बाढ़ से बचने के लिए नहरी विभाग ने किए ये इंतजाम

जालंधर (ACN): पंजाब में भारी बारिश के कारण डैम फुल हो गए। ऐसे में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड ने पंजाब के गांवों से निकलती नहरों में पानी छोड़ने के बारे में बताया गया है। वहीं विभाग को जालंधर के जिन गांवों में बिस्त दोआब नहर आती है। उनके किनारे टूटने का डर लग रहा है। दरअसल, पानी के तेज बहाव में नहरों में छोड़ दिया है।

ओवरफ्लो होगा पानी

बताया जा रहा है कि इसके कारण नहरे ओवफ्लो होंगी। इसके कारण नजदीक के गांव में पानी के कारण कहर मच सकता है। असल में, बहुत से गांवों की नहरें पक्की नहीं है। ऐसे में उन गांवों की फसलें डूबने का डर है। मिली जानकारी के अनुसार, कालिया व भगत सिंह कॉलोनी के पास से गुजरती नहर के किनारे कई जगह से टूटने की आशंका है। ऐसे में नहरी विभाग और प्रभासनिक अधिकारी उस जगह पर पहुंच गए हैं।

किया यह काम

इसी के साथ जहां से नहर टूटने की आशंका है वहां पर बोरियां भरवा कर रख दी गई है। साथ ही वहां के आसपास के गावों को खाली कर दिया है ताकि कोई नुकसान न हो। इस समय प्रशासन के साथ 3 वार्डों के काउंसलर भी मौजूद है। वहीं प्रशासन इस जगह बांध बनाने की कोशिश में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles