37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

कांग्रेस के इस पूर्व विधायक के साथ 6 लोगों पर हुआ केस, एक क्लिक में जानें पूरा मामला

लुधियाना (ACN): चिटफंड घोटाले में निर्मल सिंह भंगू से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है जेल में बंद निर्मल की जमानत करने के लिए एवज में 3.5 करोड़ रुपए लेने वाले कोटभाई के कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। बता दें, उनपर थाना सराभा नगर में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी

बताया जा रहा है कि इस मामले से जुड़े 3 आरोपी पुलिस ने हिरासत में ले लिए हैं। शिकायतकर्ता शिंदर सिंह का कहना है कि उनके चाचा निर्मल सिंह भंगू चिटफंड घोटाले में पकड़े गए थे। वे पहले तिहाड़ और अब बठिंडा जेल में सजा काट रहे हैं। उनकी जमानत के लिए कांग्रेस के पूर्व एमएलए प्रीतम सिंह वादा किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार में उनकी अच्छी चलती है। ऐसे में उनके चाचा जल्दी ही जेल से बाहर आ जाएंगे।

आरोपी ने जमानत करने के लिए रुपयों की कि मांग

मगर इसके लिए उन्होंने जमानत करवाने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगे थे। ऐसे में करीब 3.50 करोड़ रुपए तो उन्होंने पहले ही आरोपी को दे दिए। बाकी के रुपए बाद में देने की बात हुई थी। मगर रुपए लेने के बाद आरोपी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। ऐसे में उन्होंने सी.पी. मनदीप सिंह को शिकायत की।

इन लोगों पर हुआ केस

मगर अब खबर आ रही है कि पुलिस ने आरोपी प्रीतम सिंह कोटभाई पूर्व विधायक कोटभाई, जीवन सिंह, दिलीप कुमार त्रिपाठी, संजय शर्मा, सईद परवेज रहमाज, धर्मवीर के नाम मामला दर्ज कर लिया है। इसी के साथ इनमें से जीवन सिंह, धर्मवीर सिंह और दीलिप कुमार पुलिस के हाथ लग गए। इसके अलावा बाकियों की पुलिस तलाश में जुटी है।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles