मुंबई (ACN): टीवी के मशहूर कपल दीपिका और शोएब को हर कोई जानता ही होगा। दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली थी। वहीं शादी के करीब 5 साल बाद कपल ने गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। मगर बताया जा रहा है कि वे प्री-मैच्योर डिलीवरी है। इस बात की जानकारी एक्टर शोएब ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।
इंस्टाग्राम पर स्टोरी की शेयर
बता दें, एक्टर शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गुड़ न्यूज को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि आज सुबह यानी 21 जून को उनके घर पर बेटे ने जन्म लिया है। भले ही यह प्री-मौच्योर डिलीवरी थी। मगर फिर भी किसी तरह की कोई परेशानी व घबराने वाली बात नहीं है। इस न्यूज को पढ़ते ही उनके फैंस बेहद खुश हुए वे। कपल को बधाइयां दे रहे हैं।
कुछ समय पहले उड़ी थी अफवाह
बता दें, शादी के कई साल कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। वहीं जब से दीपिका ने अपनी प्रेग्रेंसी का ऐलान किया वे तब से ही चर्चा का विषय बनी हुई थी। उन्होंने अपने इस प्यारे पल को फैंस के साथ काफी शेयर किया। वही ससुराल सिमर का सीरियर से मशहूर हुई एक्ट्रेस दीपिका के बारे में हाल ही में एक बात सामने आई थी। कहा जा रहा था कि वे बेबी के बाद अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह देगी। ऐसे में उनके फैंस काफी उदास हो गए थे। मगर बाद में एक्ट्रेस ने क्लियर किया कि वे अपने करियर से थोड़ा ब्रेक लेना चाहती है। उसे छोड़ने के बारे में तो कभी वे सोच भी नहीं सकती है।