पंजाब (ACN): इस समय देश में भारी बारिश तबाही मचा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, तेज बारिश ने पंजाब व उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों को प्रभावित किया है। बात पंजाब की करें तो यहां के करीब 50 गांवों को बाढ़ का सामना करना पड़ा। इसके चलते सभी गांवों को जल्दी से खाली करवाया गया है।
सीएम मान ने लोगों से की खास अपील
इसी बीच पंजाब के सीएम भगवंत ने अपनी ट्विटर अकाउंट के जरिए पंजाबवासियों से खास अपील की है। सीएम मान ने लिखा है कि पंजाबवासियों से वे अपील करते हैं कि घबराहट में ना आएं… वे राज्य के हर छोटे-बड़े अधिकारियों से पंजाब के हर कोने से पानी की पल-पल की खबर ले रहे हैं… यह एक कुदरती आफत है, जिसका सभी के एकजुट होकर सामना करना पड़ेगा। आघे उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के साथ ही है। ऐसे में वे जरूरत पड़ने पर लोगों की हर तरह से सहायता करेंगे।
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੂੰ ਮੇਰੀ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਘਬਰਾਹਟ ਚ ਨਾ ਆਉਣ ..ਮੈਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਰ ਛੋਟੇ ਵੱਡੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੋਨੇ ਕੋਨੇ ਤੋਂ ਪਾਣੀ ਦੀ ਪਲ ਪਲ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲੈ ਰਿਹਾ ਹਾਂ..ਕੁਦਰਤੀ ਆਫ਼ਤ ਹੈ ਮਿਲਜੁਲ ਕੇ ਇਸਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਾਂਗੇ..ਸਰਕਾਰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੈ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 10, 2023
इन गांवों को खाली करवाने का आदेश
जानकारी के लिए बता दें, पंजाब में सतलुज नदी उफान पर है। ऐसे में जालंधर ग्रामीण क्षेत्र के शाहकोट-लोहियां के नजदीक 50 निचले व बाढ़ संभावित गांवों को खाली करवाने का आदेश दे दिया है। इसी के साथ गोताखोरों को भी अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ भाखड़ा डैम पुल के नजदीक नैना देवी मार्ग पर बने चैक पोस्ट के पास लैंड स्लाइडिंग से इस रास्ते को अगले आदेशों तक बंद रहने का आदेश दिया गया है। ऐसे में तेज बारिश के कारण और अधिक नुकसान होने से बचा जाए।