पंजाब (ACN): राज्यभर में बारिश के प्रकोप से कई गांवों में बाढ़ आ गई। इसके कारण पंजाब के कई गांव डूब गए। ऐसे में लोगों की जिंदगी मानो थम सी गई है। लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सरकार इन लोगों की मदद के लिए उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है।
सीएम मान ले रहे बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा
वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान बाढ़ प्रभावित जगहों का जायजा लेने के लिए खुद वहां जा रहे हैं। ऐसे में ही खबर आ रही है कि वे आज जालंधर के लोहियां गांव में पहुंचे हैं। बता दें, यह गांव भी बाढ़ के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ…
ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਾਂ… ਲੋਹੀਆਂ ਤੋਂ Live https://t.co/joRBuO0604
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 14, 2023
ट्वीट कर दी जानकारी
गांव का जायजा लेने पहुंचे सीएम मान ने इस बात की जानकारी खुद अपने ट्विटर अकताउंट पर दी है। सीएम मान ने इसकी लाइव वीडियो शेयर की है। इस दौरे दौरान सीएम के साथ जालंधर के डी.सी. विशेष सारंगल, लोकसभा सांसद सुशील रिंकू और राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल थे। लोगों पर आई इस मुसीबत की घड़ी में सीएम मान ने वहां पहुंचकर लोगों को हौंसला दिया। उनसे बातचीत कर भरोसा दिलाया कि वे हर तरह से उनकी मदद करेंगे।