37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

CM मान ने अंसारी मामले में भेजा नोटिस, ट्वीट कर कहा…

पंजाब (ACN): मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब की जेल में बंद खतरनाक अपराधी मुख्तार अंसारी बड़ी आराम की सुविधा में रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी सुविधा में करीब 55 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। ऐसे में इस खर्चे की रिकवरी को लेकर पंजाब के सीएम मान ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह व पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा को नोटिज भेज दिया है।

ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम मान ने इस नोटिस की जानकारी खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने इस नोटिस की एक कॉपी अपने अकाउंट पर शेयर की है।

सीएम मान ने कही यह बात

जानकारी के लिए बता दें सीएम मान ने जेलों में बंद खतरनाक अपराधी अंसारी के आरादायक ठहराव पर हुए 55 लाख खर्च को पंजाब सरकार द्वारा देने की मनाही की है। उन्होंने इसके लिए साफ कहा है कि इसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार नहीं है। ऐसे में वे इस खर्च का भुगतान नहीं करेंगे। इसी के साथ उन्होंने ये पैसा पूर्व सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह व पूर्व उपमुख्यमंत्री रंधावा से लेने की बात सामने रखी है।

इनके कारण खतरनाक गैंगस्टर जेल में कर रहे ऐश

इसके साथ सीएम मान ने पंजाब के पूर्व सीएम व पूर्व उपमुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसके कारण ही खतरनाक गैंगस्टर पंजाब की जेलों में आरामदायक जिंदगी बीता रहे हैं। उन्होंने जनता के पैसों को बेशर्मी से लूटा है। मगर अब मान सरकार इसे बिल्कुल भी सहन नहीं करेगी।

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles