पंजाब (ACN): सीएम मान ने आज सोशल मीडिया पर लाइव होकर अध्यापकों से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के कच्चे अध्यापक लंबे समय से पक्के होने की मांग कर रहे हैं। मगर पूर्व सरकारों ने उनपर कोई ध्यान नहीं दिया है। मगर अब सीएम मान ने अब इस संबंध में एक बड़ा व अहम फैसला लिया है।
सीएम मान ने किया यह ऐलान
सीएम मान ने लाइव होकर कहा कि इस समय गर्मियों की छुट्टियां चल रही है। ऐसे में वे इसके बाद कच्चे अध्यापकों को पक्का करने की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने की बात कही है। इसी के साथ सीएम मान ने कहा कि जो अध्यापक अब 3500 ले रहे हैं उन्हें आगे से 15,000 रुपए हर महीने सैलेरी मिलेगी। इसके अलावा जिनकी सैलेरी 6000 हैं उन्हें 18,000 रुपए मिला करेंगे। इसी के साथ सैलेरी के भत्ते में 5 % की वृद्धि हर साल होगी। आगे उन्होंने कहा कि अब से अध्यापकों द्वारा की छुट्टियों के पैसे भी नहीं काटे जाएंगे।
ਕੱਚੇ ਤੋਂ ਪੱਕੇ ਕੀਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਲਈ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ…
ਤਨਖਾਹਾਂ ਤੇ ਭੱਤਿਆਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਵਾਧਾ… ਵੇਰਵੇ ਸਾਂਝੇ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ… Live https://t.co/ltmOqxzH53
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 27, 2023
महिलाओं को मिलेगी यह सुविधा
इसी के साथ महिलाओं को मैटरनिटी लीव देने का भी ऐलान किया गया है। बात रिटायरमेंट के उम्र की करें तो इसके लिए सरकार ने 58 साल तय की है। अध्यापकों के इस खास पल के लिए सीएम मान ने इन्हें बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने तो इनकी ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया। अध्यापकों को बहुत पहले ही पक्का कर देना चाहिए था। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान अपने हक की लड़ाई में अध्यापकों को लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा, सर्दी-गर्मी में धरने भी देने पड़े। मगर फिर भी कुछ हल न हो पाया। मगर अब उनकी परेशानियां खत्म हो गई है।
लोगों की सरकार
आगे बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि “आम जनता पार्टी” आम जनता की ही सरकार है। ऐसे में उनका खासतौर पर ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियां बीत जाने के बाद सभी अध्यापकों को उनके अपॉइंटमेंच लेटर मिल जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने सभी अध्यापकों को बधाई दी है।