40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

आप क्लिनिक का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी कमिश्नर, ये आदेश किए जारी

कुराली (ACN): आज डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन आम आदमी क्लिनिक का जायजा लेने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने आप क्लिनिकों की तारीफ करते कहा कि इन्होंने मोहाली के लोगों को बेहद फायदा दिया है। इन क्लिनिकों के जरिए अब तक जिले के 3,98,606 मरीजों ने जांच करवाई है। इसी के साथ करीब 46,415 मरीजों ने निशुल्क लैब टेस्ट करवाए हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने मरीजों से की बातचीत

बता दें, डिप्टी कमिश्नर ने गांव मुल्लांपुर गरीबदास में खुले आप क्लिनिकों का जायजा लिया। इस दौरान देखा कि लोगों को सही से स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है या नहीं। उन्होंने क्लिनिक में आए मरीजों से बात भी की। इसी के साथ उन्होंने मरीजों को क्लिनिक में और सुधार करने के लिए सुझाव भी देने को कहा। जैन के क्लीनिक के सभी कमरों को देखा और ओ.पी.डी. सेवाओं, साफ-सफाई, चिकित्सा उपकरणों की भी जांच की।

स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए आदेश

जैन ने क्लिनिक के डॉक्टरों से भी बात की। उन्होंने वहां मौजूद सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसी के साथ उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को आदेश दिए कि आप क्लिनिक में आने वाले मरीजों को हर सुविधा मिल सके। इसी के साथ बुजुर्ग व गंभीर मरीजों को पहल दी जाए। बता दें, इस खास अवसर पर डॉ.सोलिनी, डॉ. राजविंदर कौर, हरचरण सिंह बराड़, बलजिंदर सैनी वहां उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles