37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

सिरहाने रखें इनमें से कोई 1 चीज, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते!

जालंधर (ACN): हर कोई चाहता है कि उसकी नौकरी व कारोबार अच्छे से चले। मगर कई बार बहुत मेहनत करने पर भी अच्छा परिणाम नहीं मिल पाया है। ऐसे में व्यक्ति अपनी जिंदगी से बेहद ही निराश हो जाता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इसके पीछे का कारण कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रह होते हैं। मगर आप इन अशुभ ग्रहों को शुभ करने के लिए कुछ आसान उपायों को अपना सकते हैं।

जी हां, वास्तु व ज्योतिषशास्त्र अनुसार, सिरहाने कुछ चीजों को रखने से धन संबंधी परेशानी से बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं इन उपायों को विस्तार से…

सिक्का

अगर आप आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो सिरहाने के नीचे 1 रुपए का सिक्का रखकर सोएं।

तुलसी के पत्ते

सिरहाने कुछ तुलसी के पत्ते रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं। घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का आगमन होता है।

हल्दी की गांठ

हल्दी को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में आप अपने सिरहाने 1 हल्दी की गांठ रख लें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आनी शुरु हो जाएगी।

मोरपंख

मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। मान्यता है कि इसे अपने पास रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। इसी के साथ सिरहाने 1 मोरपंख रखने से धन से जुड़ी परेशानियां भी जल्द ही दूर हो सकती है।

लहसुन

सिरहाने रखा 1 लहसुन भी व्यक्ति से नकारात्मक शक्तियों को दूर रखता है। इसी के साथ इससे नौकरी व कारोबार में आ रही बाधाएं दूर होने में मदद मिलती है।

इलायची

इलायची चाय का स्वाद बढ़ाने के साथ सोया हुआ भाग्य जगाने में मदद करती है। इसके लिए आपको बस 1 इलायची अपने सिरहाने के नीचे रखकर सोना है। आपको कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होगा।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles