33.1 C
Amritsar
Thursday, June 19, 2025
spot_img

गुरु पूर्णिमा दौरान अमेरिका में भी दिखा भक्ति रस, कितने हजार लोग श्रीमद्भागवत गीता के पाठ में हुए शामिल

अमेरिका (ACN): कल (3 जुलाई) को देशभर में गुरु पूर्णिमा का पावन त्योहार मनाया गया। इसके लिए देशभर में खूब रौनक देखने को मिली। मगर देश ही नही विदेश में भी इस पर्व के लिए खास आयोजन किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के टेक्सास प्रांत में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया गया।

श्रीमद्भागवत गीता में शामिल हुए इतने लोग

इस दौरान करीब 10 हजार भक्त शामिल हुए। मिली जानकारी के अनुसार, आधुनिकता के पूरोधा कहे जाने वाले पश्चिम के सबसे बड़े देश अमेरिका में ऐसा पहला आयोजन हुआ है। इस दौरान भगवान कृष्ण के पावन कर्म उपदेश गीता का एक स्वर में पाठ किया गया।

कार्यक्रम में लगाई स्क्रीन में दिखाई महाभारत के दृश्य

अमेरिका के एलन ईस्ट सेंटर के इस कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत पाठ में मंच पर एक बड़ी सी स्क्रीन में महाभारत का वह खास दृश्य दिखाया गया। इसमें भगवान श्रीकृष्ण कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में अर्जुन को अपने विराट स्वरूप का दर्शन दे रहे थे। इसी के साथ वे कर्म सिद्धांत का ज्ञान देते नजर आए।

अमेरिका की फाउंडेशन द्वारा किया गया आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार, योग संगीता ट्रस्ट अमेरिका और एसजीएस गीता फाउंडेशन द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इस दौरान गीता पाठ करने के स्कूल के कई छात्र अपने पेरेंट्स के साथ आए थे। इसमें बहुत सी महिलाएं भी शामिल हुई। इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली फाउंडेशन का कहना है कि अमेरिका में गीता पारायण यज्ञ का ऐसा पहली बार आयोजन किया गया।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles