34.4 C
Amritsar
Monday, August 4, 2025
spot_img

मशहूर पंजाबी गायक Shinda की फिर बिगड़ी सेहत, इस अस्पताल में किया गया शिफ्ट

लुधियाना (ACN): इस समय पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें, मशहूर लोक गायक सुरिंदर छिंदा की तबीयत को लेकर पहले से ही कई खबरें आई है। वहीं अब बताया जा रहा है कि उनकी हालत और खराब हो गई है।

DMC में किया गया शिफ्ट

मिली जानकारी के अनुसार, सिंगर का इलाज मॉडल टाउन के दीप अस्पताल में चल रहा था। मगर उनकी हालत में किसी तरह का कोई सुधार नहीं पाया गया। ऐसे में अब उन्हें डी.एम.सी. अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया गया।

कुछ समय पहले हुआ था ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि सिंगर का कुछ समय पहले छोटा सा ऑपरेशन हुआ था। मगर उसके बाद उन्हें इंफेक्शन हो गई। यह इंफेक्शन इतनी बढ़ गई कि गायक को सांस लेने में परेशानी आने लगी। इसके बाद अब खबर आ रही है कि उनकी सेहत दिन ब दिन खराब होती जा रही है। गायक के बारे में यह बात सुन उनके फैंस भी बेहद मायूस हो गए हैं। वे उनके ठीक होने व लंबी उम्र की दुआएं माग रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles