37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

खोल दिए गए सुखना लेक के Flood Gate, इन जगहों के रास्ते किए बंद

चंडीगढ़ (ACN): इस समय चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ व इसके नजदीक के इलाकों में हल्की बारिश व पहाड़ों में तेज बरसात होने से सुखना लेक का जलस्तर फिर से बढ़ने की खबर आई है। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन ने कल देर रात 1 बजे Flood Gate खोलने का फैसला लिया है। उन्होंने रात को गेट खोला और अगली सुबह 9.30 बजे इसे बंद कर दिया। मगर गेट खोलने से कई इलाकों में जल का स्तर काफी बढ़ गया है।

चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

इस बात को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने गांव किशनगढ़ में सुखना पर बने पुल के ऊपर, शास्त्री नगर, सीटीयू वर्कशॉप, औरटचंड मक्खन माजरा के नजदीक के सभी रास्ते बंद कर दिए है। प्रशासन के मुताबिक जलस्तर कम न होने तक ये रास्ते बंद ही रहेंगे।

वीरवार से ही बढ़ने लगा था पानी का जलस्तर

मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार की सुबह से ही सुखना लेक का पानी लगातार बढ़ने लगा था। बीते 3 दिन से रुकी बरसात के कारण झील में पानी का स्तर बढ़कर 1161 हो गया था। इसके बाद जलस्तर 1162 हो गया और कुछ देर बाद ही यह बढ़कर 1162.30 फीट तक पानी का स्तर पहुंच गया। इसके कारण इंजीनियरिंग विभाग के सभी अधिकारी इसे लेकर सतर्क हो गए हैं। ऐसे में कई वरिष्ठ अधिकारी वहां पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles