मोहाली (ACN): इस समय वेस्ट पार्लियामेंट्री अवार्ड से सम्मानित वीर दविंदर सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनका निधन हो गया है। वे कुछ दिनों से पी.जी.आई. में भर्ती थे। 74 वर्षीय वीर दविंदर जी ने आज सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली।
कोमा थे पूर्व डिप्टी स्पीकर
मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर कोमा में थे। वहीं 16 जून को कोमा दौरान ही उनकी फूड पाइप में कैंसर होने की बात सामने आई थी। इसके चलते उनकी सेहत और भी खराब हो गई। आखिर आज यानी 30 जून को वे इस दुनिया को छोड़ चले गए।
इस शहर में होगा अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि दविंदर सिंह का अंतिम संस्कार पटियाला में किया जाएगा। बीर दविंदर सिंह ने साल 1980 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद वे राजीनितिक क्षेत्र में आए। वे 2002 में पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 2003 तक यह कार्यभार संभाला। इसी के साथ उन्होंने ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के एक सक्रिय नेता के तौर पर भी काम किया। वे एक अच्छे स्पीकर होने के नाते दर्शकों के सामने अच्छी प्रतिक्रिया के लिए मशहूर थे।