36.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

शुक्रवार उपाय: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन करें ये आसान टोटके

जालंधर (ACN): हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं को समर्पित माना जाता है। ऐसे में शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी का माना गया है। मान्यता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से देवी लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में धन, यश व वैशव की प्राप्ति होती है। इसी के साथ कुछ खास उपाय करने से भी जीवन में अन्न व धन के भंडार भरे रहते हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे उपायों के बारे में…

साफ-सफाई का रखें ध्यान

मां लक्ष्मी को सफाई अतिप्रिय है। ऐसे में इस दिन खासतौर पर घर की सफाई रखें। इसी के साथ खुद भी साफ कपड़े पहनें।

इस रंग का विशेष महत्व

मां लक्ष्मी को सफेद रंग अतिप्रिय है। ऐसे में आप इस दिन सफेद रंग का अधिक इस्तेमाल करें। इस दिन इसी रंग के कपड़े पहनें व किसी सफेद चीज का ही देवी मां को भोग लगाएं।

भगवान विष्णु की भी करें पूजा

श्रीहरि माता लक्ष्मी के स्वामी है। ऐसे में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें। इससे जीवन में धन व अन्न की बरकत बनी रहती है। साथ ही समाज में यश की प्राप्ति होती है।

इन चीजों का करें दान

शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह को भी समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन सफेद रंग की चीजें जैसे कि दूध, दही, चावल, आटा आदि का दान करें।

करें ये काम

इस दिन खासतौर पर चींटियों व गाय को आटा खिलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles