33.1 C
Amritsar
Thursday, June 19, 2025
spot_img

पंजाब में फिर सामने आया गैस लीक का मामला, भारी संख्या में लोग हुए घायल

पंजाब (ACN): इस समय मोहाली से एक बड़ी व दुखभरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वहां के गांव चौदहड़ी के रिहायशी क्षेत्र में लगे ट्यूबवैल पर रखी क्लोरीन गैस अचानक लीक हो गई। बताया जा रहा है कि यह ट्यूबवैल करीब 10 साल पुराना है। इस दौरान 25 लोग इसकी चपेट में आ गए। उन्हें सांस लेने मे तकलीफ होने के साथ आंखों में जलन महसूस हुई। इसके बाद वे लोग बेहोश हो गए।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

इस बात की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब 1 घंटे के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। गैस लीक के कारण गांवभर में दहशत का माहौल बन गया। इसके चलते गांव के करीब 25 लोग घायल हो गए। इसमें छोटे बच्चों समेत गर्भवती महिलाएं भी शामिल थी। इन लोगों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं गर्भवती महिला को एम.सी.एच.-32 में भर्ती करवाया गया। वहां उनका इलाज हो रहा है।

इस कारण हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि गांव चौदहड़ी में लगे ट्यूबवैल की मोटर खराब होने के बाद वहां मरम्मत का काम हो रहा था। मगर इस दौरान वहां पड़े क्लोरीन गैस से भरे सिलैंडर को बाहर रख दिया था, जो लीक हो गया।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles