37.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

सेना में भर्ती होने के इच्छुक नौजवानों के लिए खुशखबरी, ऐसे करें आवेदन

चंडीगढ़ (ACN): इस समय सेना में भर्ती होने वाले इच्छुक नौजवानों के लिए बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि आर्मी सर्विस कोर्प, अम्बाला द्वारा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ (यू. टी.), जम्मू-कश्मीर (यू. टी.) और लद्दाख़ (यू. टी.) के नौजवानों के लिए अग्निवीरवायु की भर्ती करने का ऐलान किया है।

इस तारीख से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

मिली जानकारी के अनुसार, नौजवान अपनी भर्ती ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन द्वारा करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई, 2023 से शुरु होकर 17 अगस्त, 2023 तक किया जा सकता है। इसके बाद 13 अक्तूबर, 2023 को ऑनलाइन परीक्षा होगी।

सरकार के प्रवक्ता ने दी जानकारी

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन मुहिम के लिए 27 जून, 2003 से 27 दिसंबर, 2006 ( यह दोनों तिथियां भी शामिल हैं ) के मध्य जन्में बच्चे योग्य माने जाएंगे। वहीं नौजवान साइंस विषय के साथ हिसाब, भौतिक विषयों व अंग्रेजी के साथ बारहवीं परीक्षा में 50 % नंबरों से पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा डिप्लोमा या कोई वोकेशनल कोर्स धारक भी रजिस्टर कर सकते हैं।

इस वेबसाइट से ले सारी जानकारी

इसी के साथ सरकार ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट जारी की है। ऐसे में इच्छुक नौजवान https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ इस साइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से ले सकते हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles