34.8 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

गुम है किसी के प्यार में फेम तन्वी बनीं मां, कपल ने शेयर की बच्चे की तस्वीर

मुंबई (ACN): फेमस शो गुम है किसी के प्यार में विराट चव्हाण की बुआ का रोल अदा करने वाली तन्वी ठक्कर को तो हर कोई जानता है। बता दें, अपनी पति के साथ प्रेगनेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर हसबैंड के साथ फोटो व वीडियो भी शेयर करती है। अब बताया जा रहा है कि उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। जी हां, एक्ट्रेस के घर में बच्चे की किलकारी गूंज उठी है।

बेटे को दिया जन्म

मिली जानकारी के अनुसार, तन्वी ठक्कर और उनके पति आदित्य कपाड़िया ने बेटे का वेलकम किया है। कपल ने अपने बेटे के साथ एक क्यूट सी फोटो भी शेयर की है, जिसे फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

शेयर की तस्वीर

कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ तस्वीर शेयर कर इस बात की खुद जानकारी दी है। हालांकि फोटो में बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। बता दें, उनकी ये तस्वीर अस्पताल की ही है। कपल ने फोटो के कैप्शन में लिखा कि उनके घर में 19 जून को बेबी बॉय ने जन्म लिया है।

एक्ट्रेस ने खूब एन्जॉय की प्रेग्नेंसी

बता दें, एक्ट्रेस ने अपना प्रेग्नेंसी पीरियड काफी एन्जॉय किया है। उन्होंने इस दौरान यूनिक फोटोशूट भी करवाया था, जिसमें उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।

सगाई के 7 साल बाद की शादी

बता दें, कपल ने सगाई करने के करीब 7 साल बाद 2021 में शादी की। इसके बाद अब 2023 में उन्होंने अपने घर बेबी बॉय का वेलकम किया है।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles