40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

हरविंदर सिंह संधू ने आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर पश्चिमी विधानसभा के कार्यकर्ताओं से की चाय पर चर्चा

 

 

अमृतसर: 6 जनवरी ( गगनदीप), विधानसभा पश्चिमी में पड़ने वाले भाजपा के चारों मंडलों तथा इस विधानसभा में रहने वाले सभी प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक खंडवाला मंडल के प्रधान नरेश कुमार रीको के निवास स्थान हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के नव-नियुक्त अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ पश्चिमी विधानसभा के इंचार्ज एडवोकेट कुमार अमित भी उपस्थित थे। बैठक स्थल पर पहुँचने पर कुमार अमित ने अपने हल्के के पदाधिकारियों के साथ हरविंदर सिंह संधू का पुष्प-गुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया। इस बैठक में जहाँ हरविंदर सिंह संधू ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जान-पहचान की, वहीं आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा भी की।

हरविंदर सिंह संधू ने उपस्थित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी मंडल अध्यक्षों से उनके संगठनात्मक ढाँचे की सरंचना के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर उन्हें रही खामियों को जल्द से जल्द बूथ-स्तर तक पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संगठन के विस्तार तथा पूर्णतया: सक्रिय करने के लिए पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार नगर निगम चुनाव में अमृतसर की सभी निगम सीटों पर अपने प्रत्याक्षी उतारेगी। जो भी प्रत्याशी सक्रिय हैं और चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं, उन्हें पार्टी द्वारा उनके ईलाके से फीडबैक प्राप्त करने के बाद चुनाव मैदान में उतरने का मौका दिया जाएगा।

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात भारतीय जनता पार्टी के बिलकुल अनुकूल हैं। उन्होंने सभी को पंजाब की भगवंत मान सरकार की पंजाब विरोधी सोच व जनता विरोधी नीतियों के संबंध में अपने-अपने इलाके के लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जैसे मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार लोगों को मुर्ख बना रही है उससे स्पष्ट हो चुका है कि आने वाले दिनों में जनता आप प्रत्याशीयों को सबक अवश्य सिखाएगी।

इस अवसर पर एसपी केवल कुमार, पार्षद अरविंद शर्मा, भाजपा के सीनियर लीडर कुलदीप राज, छेर्रहाटा मंडल अध्यक्ष अश्वनी बाबा, कोट खालसा मंडल अध्यक्ष रमेश पप्पू, पुतलीघर मंडल अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, जनरल सेक्टरी सूरज मदान, तरुण अरोड़ा, गोरा रंधावा, सन्नी, अजय कुमार, रमन शर्मा, सुशील शर्मा, श्याम लाल, जगजीत गिल आदि उपस्थित थे हुए।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles