31.2 C
Amritsar
Sunday, August 3, 2025
spot_img

जालंधर: तेज बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, मगर इन लोगों की बढ़ी चिंता

जालंधर (ACN): पंजाब का तापमान फिर से बढ़ने के कारण लोग भीष्ण गर्मी का सामना कर रहे हैं। इसी बीच आज जालंधर में बारिश ने दस्तक दी है। बारिश से मौसम सुहावना होने के साथ तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

इन इलाकों में पड़ रही जोरदार बारिश

मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर के बी.एस.एफ. चौक, लाडोवाली रोड व डिफैंस कॉलोनी में जोरदार बारिश पड़ रही है। वहीं बाकी इलाकों में भी बारिश होने से मौसम में बदलाव आ गया है। तेज आंधी के साथ आ रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

इन लोगों की बढ़ी चिंता

जहां एक ओर बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए यह एक चिंता का विषय है। उन्हें यह चिंता सता रही है कि इस बारिश के चलते कहीं फिर से बाढ़ की नौबत न आ जाए।

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles