एसीएन नैशनल डेस्क
दीपावली का त्यौहार भारत में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लोग इन दिनों यहां घरों की साफ-सफाई में जुट जाते हैं। वहीं इस दिन लोग पूजा पाठ भी करते हैं। इस दिन लक्ष्मी की पूजा करते हैं,कुछ लोग तांत्रिक पुजा भी करते हैं। पंजाब के अमृतसर में तो दीपावली बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है हर तरफ दीये एवं लाइटिंग से सारा शहर जगमगाता गै। इस त्योहार में लोग ऑफिस और घरों में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख -समृद्धि और शांति की कामना करते हैं। लेकिन इसकी तैयारी काफी पहले शुरु हो जाती है।
धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना इतना आसान नहीं है। लोग महीनों से घरों की साफ-सफाई में जुट जाते हैं और दिवाली के दिन मां लक्ष्मी से दरिद्रता दूर करने और सुख-संपत्ति देने की प्रार्थना करते हैं। लोग इस दिन अपने घरों के मुख्य द्वार खुले रखते हैं कि मां लक्ष्मी उनके घर में आएगी।
इसकी तैयारी में वास्तु के कुछ उपायों को ध्यान में रखा जाए, तो माता लक्ष्मी कभी नाराज नहीं होंगी और हमेशा आपके घर में वास करेंगी। यानी घर में हमेशी सुख-शांति और समृद्धि रहेगी। तो चलिए आपको बताते हैं दिवाली के मौके पर ध्यान में रखे जानवाले कुछ वास्तु टिप्स –
इस करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न
दीपावली में घर की साफ-सफाई का विशेष महत्व है। मां लक्ष्मी गंदे स्थान पर कभी वास नहीं करतीं। इसलिए घर की सफाई में कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।
1. घर के बीचों- बीच की जगह को ब्रह्मस्थान कहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ब्रह्म स्थान को साफ- सुथरा और खाली रखें। उस जगह कोई भी भारी वस्तु न रखें। यदि पहले से कोई भारी फर्नीचर रखा हो तो उसे हटा दें।
2. घर में रखी टूटी-फूटी, पुरानी, बेकार की वस्तुएं दीपावली की सफाई के दौरान सबसे पहले घर से हटा दें। पुरानी, टूटी- फूटी चीजें रखने से घर में निगेटिव एनर्जी का वास होता है। यदि आप धन के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को खत्म करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द पुरानी खराब चीजों हटा दें।
3. ईशान कोण ( उत्तर-पूर्व) को देव स्थान भी कहते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार ईशान कोण में देवताओं का वास होता है। यदि घर के ईशान कोण में गंदगी होगी तो देवता घर में आने से इंकार कर देंगे इसलिए घर की सफाई करते समय ईशान कोण की सफाई पर विशेष ध्यान दें।