लुधियाना (ACN): पंजाब में मौसम फिर से बदला-बदला नजर आ रहा है। जहां बीते कुछ समय पहले भारी गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया था। मगर अब जून के महीने में भी मानसून आने से लोगों को भीष्ण गर्मी से कुछ राहत मिली है।
इस इलाकों में हुई बारिश
मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुजरात के कुछ इलाकों के साथ हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब आदि में मौसम बदला है। वहीं बीते कुछ दिनों में तरनतारन, माधोपुर, गुरदापुर, अमृतसर, मलिकपुर, अजनाला, पठानकोट, अलीवाल, टिबरी, जीरा, श्री मुक्तसर साहिब, रणजीत सागर बांध, फिरोजपुर, शाहपुर कंडी, पट्टी, जंडियाला आदि में बरसात आई। वहीं बारिश की 4 से 11 सेंटीमीटर मात्रा दर्ज की गई।
आने वाले दिनों में ठंडा रहेगा मौसम
बताया जा रहा है कि 30 जून 2023 तक पंजाब में तेज बरसात के साथ हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियम की गिरावट दर्ज हुई है। बता दें, यह औसत से करीब 4.8 डिग्री सेल्सियस कम है।वहीं होशियारपुर जिले में 34.2 डिग्री सेल्सियस यानी सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ।