36.5 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

सावन से पहले जान लें शिवजी की प्रिय व अप्रिय चीजें, तभी होगी महादेव की कृपा

जालंधर (ACN): भगवान शिव को अतिप्रिय सावन माह बस आने ही वाला है। वहीं इस साल का सावन माह अतिशुभ है। असल में, इस साल करीब 19 वर्षों के बाद सावन का महीना 2 माह तक रहेगा। बता दें, यह पावन माह 4 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक रहेगा। मान्यता है कि इन दौरान शिव की पूजा, व्रत आदि करने का विशेष महत्व है। मगर महादेव की पूजा में कुछ चीजें वर्जित मानी गई है।

ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में शिव की प्रिय व अप्रिय चीजों के बारे में बताएंगे। ऐसे में भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजें चढ़ाकर शुभफल पा सकेंगे। चलिए जानते हैं इनके बारे में…

सावन दौरान शिव जी को चढ़ाएं ये चीजें

दूध

शिव जी को दूध अतिप्रिय है। ऐसे में आप सावन माह दौरान शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

आक का फूल

फूलों में आक का फूल भगवान शिव को बेहद पसंद है। मान्यता है आक का लाल या सफेद फूल शिव जी को चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। इसी के साथ भक्त के लिए मोक्ष के दरवाजे भी खुल जाते हैं।

पंचामृत

घी, दूध, शहद, गंगाजल, दही से तैयार पंचामृत से शिव जी का पूजन करना फलदाई माना जाता है। इससे भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होकर भक्त का कल्याण करते हैं।

ये चीजें भी अतिप्रिय

इन सब चीजों के साथ शिव जी को धतूरा, बेलपत्र, चंदन, केसर, भांग, अक्षत, इत्र आदि अतिप्रिय है। ऐसे में आप सावन दौरान शिव कृपा पाने के लिए पूजा में इन चीजों को चढ़ा सकते हैं।

शिवजी को कभी ना चढ़ाएं ये चीजें

भगवान शिव को कुछ चीजें चढ़ाने से उनकी क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में…

केतकी व केवड़ा के फूल

महादेव को केतकी व केवड़ा के फूल चढ़ाने की मनाही है। ऐसे में आप इनकी पूजा दौरान इन फूलों को चढ़ाने की गलती न करें।

शंख

भगवान शिव की पूजा में शंख का इस्तेमाल करना भी अशुभ माना जाता है।

तुलसी

पौराणिक कथा अनुसार, महादेव ने तुलसी (वृंदा) के पति जालंधर का वध किया था। तब से दोनों में दुश्मनी है। ऐसे में शिव जी की पूजा में आप तुलसी दल चढ़ाने की गलती न करें।

रोली या कुमकुम

भगवान शिव वैरागी है। ऐसे में उन्हें रोली व कुमकुम चढ़ाने की मनाही है।

नारियल व नारियल पानी

महादेव को नारियल व नारियल पानी अप्रिय होने से उन्हें ये चढ़ाने वर्जित है।

ऐसे में अगर आप शुभफल चाहते हैं तो भगवान शिव जी की पूजा में ऊपर बताई इन चीजों को न चढ़ाए। वर्ना आपको शिव जी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles