32.9 C
Amritsar
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

Big News मनप्रीत बादल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा

एसीएन

पूर्व वि्त्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। बादल को केन्द्रीय मंत्री पयूष गोयल ने भाजपा में शामिल करवाया है। बादल पहले आकाली भाजपा सरकार के समय भी पंजाब के वित्त मंत्री थे व कांग्रेस के समय में भी वित्त मंत्री रहे हैं। उन्होंने सुबह ही राहुल गांधी को अपना अस्तीफा भेज दिया था व कुछ ही घंटे बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। इस्तीफे में मनप्रीत बादल ने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी और पंजाब की जिम्मेदारी जिन लोगों को सौंपी है, उन्होंने कांग्रेस को एकजुट करने के बजाय तोड़ दिया है। उन लोगों ने गुटबाजी को और बढ़ाने का काम किया है। मनप्रीत ने कहा है कि वह इस्तीफा देने के समय वह काफी उदास थे।

बादल के भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा बड़िंग ने टवीट कर कहा कि अच्छा हुआ इनसे छुटकारा हुआ है।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles