40 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

संस्कृति मंत्रालय ने इंडिया गेट पर वंदे भारतम के तहत आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने दिखाई अपनी कला

एसीएन नैशनल डेस्क

संस्कृति मंत्रालय ने इंडिया गेट पर वंदे भारतम के तहत दिल्ली के लिए राज्य स्तरीय अंतिम प्रतियोगिता और कथाकार के 15वें संस्करण का आयोजन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए, विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सभी से भारतीय संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व होना चाहिए और ‘सबका साथ और सबका प्रयास’ भारत को एक विकसित देश बनाएगा। उन्होंने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए नृत्य समूहों के चयन की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और समावेशी बनाया गया है।
कथाकार उत्सव में यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, मंगोलिया, सिएरा लियोन और भारत सहित कई देशों के भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कहानीकारों द्वारा अद्भुत कहानियों और संगीत का प्रदर्शन किया गया।
वंदे भारतम राज्य स्तरीय फाइनल में 25 वॉक इन सहित लगभग 165 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles