28.6 C
Amritsar
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 2 कर्मचारियों की मौत होने पर मृतक के परिजनों को विधायक डॉ गुप्ता ने एक-एक लाख रुपया सहायता राशि प्रदान की

अमृतसर, 9 जून (ACN):-  केंद्रीय विधानसभा के क्षेत्र अनगढ़ इलाके में रविवार को एक पेंट फैक्ट्री केवल इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई। इस भीषण आग में फैक्ट्री में कार्य कर रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गई। आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने मृतकों के परिजनों को मिलकर उनसे संवेदना प्रकट की। विधायक डॉ गुप्ता ने मृतकों के परिजनों को पंजाब सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपया सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि उनके केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में बहुत ही मंदभागी आगजनी की घटना हुई है। जिससे दो कर्मचारियों की आग से झूलसने के कारण मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि आज वह दोनों मृतकों के परिजनों से संवेदना प्रकट करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि जो कीमती जानें चली गई है, उनको पैसे के साथ नहीं जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों के साथ दुख सांझा करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को पूरा विश्वास दिलाया है, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है, अगर इसमें कोई दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर और भी किसी तरह की सहायता की आवश्यकता पड़ी तो पंजाब सरकार की ओर से वह सहायता उपलब्ध करवाएंगे। इस अवसर पर एसीपी जसपाल सिंह, थाना गेट हकीमा  की एसएचओ मनजीत कौर, तहसीलदार भी मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles