29.3 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

देश की आज़ादी के लिए जान कुर्बान करने वालों को मोदी जी ने दिया सम्मान: अश्वनी शर्मा

अश्वनी शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह तथा गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ाए जाने का किया स्वागत।

भगवंत मान सरकार का हाल शादी के भांडों जैसा, जो अपने शगुन के लिए खुद ही शोर मचाते हैं:

केजरीवाल से बड़ा झूठा आदमी इस देश में और कोई नहीं: शर्मा

चंडीगढ़
, भगवंत मान सरकार का हाल शादी के भांडों जैसा है, जो अपने शगुन इकट्ठे करने के लिए खुद ही शोर मचाते हैं। अश्वनी शर्मा ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान बातचीत करते हुए कहा कि भगवंत मान को झूठे बोलने की गुढ़ती (खुराक) केजरीवाल से मिली है। केजरीवाल से बड़ा झूठा आदमी इस देश में और कोई नहीं है। जो आदमी अपने बच्चों की शपथ लेकर चुनाव ना लड़ने की बात कहने के बाद भी चुनाव लड़ा, फिर कहा कि मुख्यमंत्री नहीं बनूँगा और फिर मुख्यमंत्री भी बन गया और फिर कहा कि सरकारी सुविधाएँ नहीं लूँगा और फिर वो सब भी ले लीं। ऐसी सरकार पंजाब के मसलों को कैसे हल कर सकती है?
प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नामकरण पंजाब के महान वीर सपूत शहीदे आज़म शहीद भगत सिंह के 115वें जन्मदिवस पर हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब तथा पंजाब वासियों की तरफ से धन्यवाद करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह ने 23 वर्ष की बहुत छोटी उम्र में देश की आज़ादी के लिए हँसते-हँसते इन्कलाब जिंदाबाद के नारों के साथ अपनी जान कुर्बान कर दी। शर्मा ने चंडीगढ़ मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने पंजाब की जनता द्वारा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखे जाने की बहुत लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है। चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नामकारन किया जाना भाजपा सरकार की शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली है। अश्वनी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा देश व पंजाब की गरीब व जरूरतमंद जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ‘गरीब कल्याण अन्न योजना’ को और बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी तथा केंद्र सरकार का पंजाब तथा पंजाब वासियों का धन्यवाद किया।
अश्वनी शर्मा ने पंजाब विधानसभा में हुए प्रकरण पर बात करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा के सत्र की माननीय राज्यपाल को गलत जानकारी देकर राज्यपाल के साथ धोखा किया है। राज्यपाल द्वारा सत्र संबंधी माँगी गई जानकारी में बिजली, पराली व जीएसटी की बारे में भगवंत मान द्वारा बताया गया था, लेकिन सदन में झूठ बोल कर फिर से विश्चासमत लाया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान बातें तो भगत सिंह करते हैं, लेकिन उनके आदर्शों पर नहीं चलते। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हवाई अड्डे के नामकरण को लेकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद जरुर किया, लेकिन इसके संबंध में विधानसभा में प्रस्ताव पास नहीं किया। इससे भगवंत मान सरकार की पंजाब के शहीदों व पंजाब वासियों के प्रति नीच सोच सबके सामने स्पष्ट उजागर हो गई है। पंजाब सरकार द्वारा बिजिनस एडवाईजरी कमेटी में भाजपा का कोई सदस्य ना लिए जाने से स्पष्ट होता है कि आप सरकार भाजपा से डरती है। शहीदों के बलिदान से मिली आज़ादी के बाद बने सदन में सत्ता के अहंकार में चूर पंजाब सरकार द्वारा संविधान का उलंघन करते हुए जहाँ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, वहीं सदन की मर्यादा को तार-तार किया गया, जो कि बहुत ही दुर्भाग्पूर्ण है। पंजाब सरकार के इस कृत्य के लिए माननीय राज्यपाल को अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इस सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा में रेत-बजरी, किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था, बिजली, जीएसटी, गैंगस्टर राज या जनता से जुड़े किसी भी मुद्दे को नहीं उठाया गया। लेकिन विधानसभा में भगवंत मान द्वारा कुछ और ही खेल खेलते हुए संविधान व लोकतंत्र की हत्या करते हुए विश्वासमत्त पेश किया गया। भाजपा इसकी सख्त शब्दों में निंदा करती है। पंजाब सरकार को बहुमत देकर जनता ने उसके 92 विधायक बनाए, लेकिन जनता ने अपने साथ हुए धोखे के बाद संगरूर चुनाव में आप को नकार दिया। भगवंत मान इसकी दलील देते हैं कि विश्वासमत्त लाना जरुरी है। शर्मा ने भगवंत मान से सवाल किया कि क्या किसी ने आपको विश्वासमत स्पष्ट करने के लिए बोला है? अगर नहीं तो फिर जनता के टैक्स का पैसा क्यूँ बर्बाद किया जा रहा है? अगर केजरीवाल व राघव चड्डा को खुश करना है तो उसे बुला कर अपने 92 विधायकों को सहित खुद उनके साथ खड़े होकर एक फोटो खिंचवाओ और बोल दीजिए कि हम सब इकट्ठे हैं। शर्मा ने कहा कि आप सरकार की नजरें कहीं और हैं और निशाना कहीं और लेकिन भाजपा इसे पूरा नहीं होने देगी। आप नेताओं द्वारा संविधान के नियमों के अधीन गोपनीयता और संविधान की पालना की शपथ ली जाती है, लेकिन भगवंत मान द्वारा दिल्ली सरकार में हस्ताक्षरित किए गए समझौते वाले दिन ही संविधान का उलंघन शुरू कर दिया गया था।
अश्वनी शर्मा ने आप विधायकों की खरीद-फरोख्त में चीमा व अन्य मंत्रियों व विधायकों द्वारा बताई जा रही संख्या तथा खरीद की राशि में ही बहुत अंतर है। पहले यह 5 करोड़ बोलते थे, फिर 25 करोड़ हुए और तो 100 करोड़ तक पहुँच गए हैं। शर्मा ने कहा कि इस मामले की राशि को लेकर आप विधायक आपस में उलझ पड़े हैं। भगवंत मान और हरपाल सिंह चीमा आदि कई नेता बोलते हैं कि हमें पंजाब में काम नहीं करने दिया जा रहा। शर्मा ने सवाल किया कि भगवंत मान व चीमा बताए कि पिछले 6 महीने के शासन में उनकी सरकार ने क्या किया है? शर्मा ने कहा कि आप सरकार के नेताओं जैसे भ्रष्ट लोग पंजाब का कितना भला करेंगें, यह अब हमें सोचने की जरूरत है! भाजपा पंजाब की जनता के मुद्दों को लेकर अपनी विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भगवंत मान सरकार को जगाने में कभी पीछे नहीं हटेगी और इसके लिए जो भी संघर्ष करना पड़े करेगी।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles