32.2 C
Amritsar
Sunday, August 3, 2025
spot_img

भारत जोड़ो यात्रा के दाैरान सांसद चाैधरी का हार्ट अटैक से हुआ देहांत

एसीएन जालंधर

कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के दाैरान जालंधर से सांसद संतोख सिंह चाैधरी का हार्ट अटैक के कारण देहांत हो गया। देहांत से पहले वह लोगों को संबोधित कर रहे थे व भारत जोड़ो यात्रा को लेकर नारे लगा रहे थे। सांसद चाैधरी के देहांत के बाद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को बंद कर दिया व वह सांसद चाैधरी के घर गए व परिवार के साथ दुख सांझा किया।इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आदि नेता माैजूद थे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित सुनील जाखड़ आदि नेताओं ने सांसद चाैधरी की माैत पर शाैक प्रकट किया।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles