28.8 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

पावरकॉम व ट्रांसको में नियुक्त हुए नए Director Administration, CM मान ने खुद की जानकारी

चंडीगढ़/पटियाला (ACN): इस समय पावरकॉम और ट्रांसको से जुड़ी एक बड़ी व अहम खबर आई है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पावरकॉम) व पंजाब राज्य ट्रांसमिशन निगम लिमिटेड (ट्रांसको) के लिए नए डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन की नियुक्ति कर दी है।

सीएम मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस खास बात की जानकारी पंजाब के सीएम मान ने खुद दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर इसके बारे में बताया है। सीएम मान ने ट्वीट किया कि जसबीर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव सुर सिंह तहसील पट्टी जिला तरनतारन को डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन पावरकॉम नियुक्त कर दिया गया है।

इसी के साथ नेम चंद पुत्र दीप चंद निवासी सरदूलगढ़ जिला मानसा को डायरेक्टर ए़डमिनिस्ट्रशन ट्रांसको का पद संभालने के लिए नियुक्त किया गया है। इसी के साथ सीएम मान ने दोनों को नई जिम्मेदारी मिलने व इसे संभालने के लिए शुभकामनाएं दी है। 

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles