29.3 C
Amritsar
Wednesday, June 18, 2025
spot_img

मान सरकार को NHAI ने दिया झटका, रद्द किया यह प्रस्ताव

पंजाब (ACN): मान सरकार को नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया ने एक बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने NHAI के सामने उनके अधिकारी व कर्मचारियों को नेशनल हाईवे पर टोल टेक्स से छूट देने का प्रस्ताव रखा था। मगर NHAI ने उनका प्रस्ताव रद्द कर दिया है। ऐसे में अब इन्हें टोल टेक्स पर किसी भी तरह की छूट नहीं मिलेगी।

NHAI ने कहीं ये बात

इस बारे में बात करते हुए NHAI ने कहा कि वॉटर रिसोर्स विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की श्रेणियां नेशनल हाईवे फील रूल 2008 के पहरा 11 द्वारा बताए व्यक्तियों, अधिकारियों की लिस्ट में गिने जाते हैं। ऐसे में उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा भेजे प्रस्ताव को रद्द करना सही समझा है।

8 जून को पंजाब सरकार ने भेजा था आदेश

जानकारी के लिए बता दें, पंजाब सरकार ने 8 जून 2023 को NHAI को आदेश जारी किया था कि उनके अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नेशनल हाईवे पर आने वाले टोल टेक्स मुक्त कर दिए गए हैं। इन आदेशों के मुताबिक, एग्ज़िक्युटिव इंजीनियर, एस.डी.ओ, जे.ई, पटवारी, जिलेदार, डिप्टी कलेक्टर जल संसाधन को टोल देने की कोई जरूरत नहीं रही। ये लोग ड्यूटी के समय नेशनल हाईवे में आने वाले टोल टैक्स से सुरक्षित है।

बता दें, प्रिंसिपल सेक्रेटरी जल संसाधन ने हरियाणा व पंचकूला के नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के रीजनल दफ्तर को भी इस बारे में बता दिया था। उन्होंने अपने जारी किए पत्र में अपने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की कैटेगरी के बारे में बताया था, जिन्हें टेक्स से छूट देने की बात हुई थी। मगर अब NHAI ऐसा करने से मना कर दिया है। ऐसे में अब हर कोई अपने रास्ते में पड़ते सभी नेशनल हाईवे पर टोल टेक्स देना ही पड़ेगा।

Related Articles

Stay Connected

1,754FansLike
1,447FollowersFollow
2,765SubscribersSubscribe

Latest Articles